फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस ने अंतराष्ट्रीय ड्रग सप्लायर का सहयोगी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लायर का सहयोगी पकड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एटीएस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लायर नवप्रीत सिंह के सहयोगी रिश्तेदार को कूकड़ा गांव से गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान करीब 65 लाख रुपये की राशि बैंक खातों में सीज करने की कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन

एटीएस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने 19 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लायर के सहयोगी अमृतसर निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ मिठू उर्फ गांजा पुत्र जसवंत को गिरफ्तार कर 530 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जांच के दौरान पता चला कि ड्रग सप्लाई में राजेंद्र सिंह का साला नई मंडी कोतवाली के गांव कूकड़ा निवासी चिराग राठी पुत्र धर्मेंद्र सिंह भी शामिल है। मंगलवार को एटीएस ने कूकड़ा गांव से चिराग राठी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चिराग ने बताया कि उसने अपने जीजा के कहने पर ड्रग्स से अर्जित एक करोड़ बीस लाख रुपये तीन किस्तों में कृषि योग्य भूमि खरीदने के लिए विभिन्न लोगों के बैंक खाते में डलवाए हैं। पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस धनराशि में से करीब 65 लाख रुपये की राशि बैंक खातों में सीज की है। बाद में चिराग को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि ड्रग के मामले में वांछित कूकड़ा के चिराग राठी को एटीएस ने पकड़कर पंजाब पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें