फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ईंट के नीचे छिपे सांप ने अधिवक्ता को डसा, दौड़ते रहे परिजन, फैलता रहा जहर, चार घंटे में मौत

Fri, 06 Sep 2024 01:53 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मकान का निर्माण कार्य करा रहे अधिवक्ता काे एक सांप ने डंस लिया। कुछ ही घंटों में अधिवक्ता की मौत हो गई। कचहरी में वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। 
विज्ञापन
अधिवक्ता अजय राठी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूधाहेड़ी गांव के निर्माणाधीन मकान में रोड़े तोड़ने के लिए ईंट उठाने पहुंचे अधिवक्ता अजय राठी (42) को सांप ने डस लिया। परिजन स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अधिवक्ता की मौत हो गई। उनके निधन के चलते डिस्ट्रिक्ट और सिविल बार के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन

 

मंसूरपुर क्षेत्र के दूधाहेड़ी गांव निवासी अधिवक्ता अजय राठी के मकान का काम चल रहा है। करीब छह माह पहले ईंटों को इकट्ठा कर एक जगह रखा गया था। मंगलवार देर शाम रोड़े तोड़ने के लिए अपने बेटे और पत्नी के साथ वह मकान में पहुंचे। इस दौरान एक ईंट को उठाने के दौरान सांप ने उन्हें उंगली में डस लिया। काफी देर तक सांप उंगली पर ही चिपटा रहा। परिजनों ने शोर मचाया और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बार उन्हें अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन उनकी देर रात मौत हो गई। 
 

बृहस्पतिवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह मलिक और महासचिव सत्येंद्र कुमार ने दुख जताया। अधिवक्ता भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे। दूधाहेड़ी स्थित उनके आवास पर क्षेत्र से लोग दुख जताने पहुंचे।
 
विज्ञापन

कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
गांव छपार में कूलर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से सद्दाम (27) की मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गांव की दुकान पर सद्दाम मजदूरी करता था। बुधवार रात वह घर पहुंचा तो लोहे के कूलर से उसका हाथ टच हो गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें