फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, मस्कट व कारतूस बरामद

Tue, 05 Mar 2024 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार हो रहे आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया। बताया गया कि आरोपी ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में आरोप गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया तो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव की एक छात्रा के साथ उसके सहपाठियों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता द्वारा घटना की नामजद रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करवा दी गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: RLD: जयंत नहीं लड़ेंगे चुनाव, सांगवान पर खेला दांव, 87 साल बाद चौधरी परिवार बतौर प्रत्याशी नहीं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार मुख्य आरोपी आर्यन व राहुल को पुलिस ने सोमवार को सुबह गिरफ्तार किया। एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ गजेंद्र पाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस आर्यन को तमंचे की बरामदगी के लिए परासौली गांव के जंगल में ले गई। 

दुष्कर्म के मुख्य आरोपी आर्यन ने खेत से मस्कट उठाकर पुलिस पर फायर करते हुए हिरासत से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। इस घटना में पैर में गोली लगने से आर्यन घायल हो गया। 

पुलिस ने घायल आर्यन को चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि महिला उत्पीड़न के इस मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें