भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के परिवार को धमकी देने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने नशे की हालत में कॉल की थी। बम से उड़ाने की बात की पूछताछ में पुष्टि नहीं हो सकी है।