फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर हादसा : स्कूल नहीं गए, बच गई जान

विज्ञापन
दधेड़ू खुर्द में मोबाइल में हादसे का वाका देखते मृतक समीर के दुखी दोस्त। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हादसे की जानकारी लगते ही परिजनों के होश उड़ गए। जो बच्चे बृहस्पतिवार को स्कूल बस में सवार नहीं थे, वह बच गए। परिजनों ने लाड़लों को गले लगाया और इसे सिर्फ संयोग बताया। बच्चे भी सहमे हुए नजर आए।
विज्ञापन

जीडी गोयनका में पढ़ने वाले पीनना निवासी कक्षा एक की छात्रा वान्या, कक्षा सात का अविराज व कक्षा 11 की छात्रा अनुष्का परिवार में शादी के चलते स्कूल बस में सवार नहीं हुए थे। कक्षा-12 की छात्रा सृष्टि तथा कक्षा-10 की छात्र रितिका पारिवारिक कार्य के कारण स्कूल नहीं गए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के होश उड़ गए। परिजनों ने लाड़लों को गले लगा लिया। परिचित भी घर पर जानकारी लेने के लिए पहुंचे। इसके अलावा दधेडू खुर्द के दो बच्चे भी बस में सवार नहीं हुए थे। कक्षा 11 में पढ़ने वाले नबील और बुशरा स्कूल नहीं गए थे। उनके ताऊ खालिद ने बताया कि बच्चों को घर पर काम था। अल्लाह को जो मंजूर था उसे कोई नहीं टाल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें