फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: नील गाय से टकराकर नहर में गिरी कार, भाजपा नेता के भाई की पत्नी की मौत

Sat, 04 Dec 2021 10:09 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुज़फ्फरनगर में शनिवार को नील गाय से टकराने के बाद कार नहर में जा समाई। इस हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मुज़फ्फरनगर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नहर में कार गिरने के कारण एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का पति घायल हो गया। हादसा नीलगाय के कार से टकराने से हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में कुटेसरा पुल पर नील गाय से टकराने से कार नहर में जा समाई। कार में सवार नंगला राई निवासी चीना 30 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पति को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

बताया गया कि मृतका भाजपा नेता संजय धीमान के भाई की पत्नी थी। हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोग जिला अस्पताल पहुंचेए गांव में भी गम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें