फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: घर में रखा मिला 50 क्विंटल घी, पशुओं की चर्बी की मिलावट की आशंका, जांच को भेजे नमूने

Mon, 13 Nov 2023 05:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के बहेड़ी गांव में एक व्यक्ति के घर बिना अनुमति घी बनाया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम की छापेमारी में अलग अलग ड्रमों में घी मिला है जिसमें पशुओं की चर्बी मिले होने की आशंका है। वहीं टीम ने नमूने जांच के लिए भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन
नकली घी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के रोहाना कलां क्षेत्र के गांव बहेड़ी स्थित घर में रखा गया 50 क्विंटल घी पकड़ा गया।  एसडीएम सदर और खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए घी के तीन नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही बरामद हुए घी को एक कमरे में रखवाकर सील कर दिया गया है।  जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के पास घी बनाने का लाइसेंस नहीं था। 

विज्ञापन


प्रशासन को सूचना मिली थी कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी में रियाज अली के मकान में बिना अनुमति के घी बनाया जा रहा है। सोमवार को एसडीएम सदर परमानंद झा ने खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की।  मौके पर 50 क्विंटल  घी बरामद किया गया। जिसके बाद एसडीएम ने खाद्य विभाग की टीम से घी के नमूने भरवाए औ जांच के लिए भेजे।  
 

एसडीएम परमानंद झा ने बताया की उन्हें इस मामले में शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने इलाके के चौकी इंचार्ज से पड़ताल कराई, जिसके बाद  छापेमारी की गई। घी के नमूने खादय सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार और  अनिल कुमार के नेतृत्व में जांच के लिए भेजे गए है। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर रियाज अलीी पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पशुओं की चर्बी की मिलावट की आशंका
एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि  शिकायत के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि यह घी में पशुओं की चर्बी की मिलावट है। यहां पर अलग-अलग कमरों में ड्रम के अंदर घी रखा मिला है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकेगा। चर्बी की अभी पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन

मलाई से घी बनाने का किया दावा
आरोपी रियाज हसन ने पुलिस-प्रशासन के सामने तर्क दिया है कि वह गांव से मलाई को इकट्ठा कर उससे घी तैयार करता है। वह लगातार घी इकट्ठा करता रहा है, इसके बाद  पूरे जिले में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करता है। उसने किसी तरह की मिलावट नहीं की है। 

बेचने का लाइसेंस, बनाने का नहीं
खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ चमन लाल ने बताया कि घी की फुटकर बिक्री का लाइसेंस लिया गया था। घी बनाने का कोई लाइसेंस विभाग से नहीं लिया गया था। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी। 

20 साल से बिक रहा घी, अब जागा प्रशासन
बहेड़ी गांव में करीब 20 साल से घी बनाने और बेचने का काम हो रहा है। लेकिन पुलिस-प्रशासन नहीं जागा। आरोपी के पास सिर्फ फुटकर में घी बेचने का लाइसेंस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें