फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार

विज्ञापन
भोपा रोड पर ऊनी कपडें की खरीददारी करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कड़ाके की सर्दी से ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। जैकेट, जर्सियां, स्वेटर और कैप आदि की खूब खरीदारी हो रही है। मौके का फायदा उठाते हुए विक्रेताओं ने भी सेल ऑफर शुरू कर दी है। 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट के ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड की मार के चलते बाजार में अन्य कारोबार तो ठंडा है लेकिन गर्म कपड़ों की खूब डिमांड है। इन दिनों सबसे ज्यादा भीड़ गर्म कपड़ों की दुकानों पर देखी जा रही है। भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट, सदर बाजार, गांधी कॉलोनी और मंडी के प्रमुख बाजारों के अतिरिक्त शहर में जगह-जगह गर्म कपड़ों की सेल लगी है। भगत सिंह रोड पर जैकेट विक्रेता विक्रांत भटनागर का कहना है कि इन दिनों गर्म कपड़ों की मांग अच्छी है। उन्होंने भी कुछ माल सेल लगाकर 30 से 40 प्रतिशत तक की छूट पर बेचा है। एसडी मार्केट रोड एवं सदर बाजार में भी कई विक्रेताओं ने 50 प्रतिशत तक छूट के ऑफर दिए हैं। कैप, ग्लब्स एवं गर्म इनरवियर की खूब मांग है।
झांसी रानी पर दुकानें सजी
मुजफ्फरनगर। सर्दी के सितम ढाने पर झांसी रानी चौक पर ऊनी कपड़े बेचने वालों की दुकानें सज गईं हैं। देहात क्षेत्र के लोग यहां खूब खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार कन्हैया और साहिल अरोरा ने बताया कि इन दिनों बच्चों से लेकर बुजुुर्गों तक के कैप, मौजे और इनवियर की काफी डिमांड बढ़ी है। कैप 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के हैं।
विज्ञापन

सर्दी में राहत दिला रहे गीजर एवं हीटर
मुजफ्फरनगर। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग इलेक्ट्रानिक्स उपकरण भी खूब खरीद रहे हैं। गीजर एवं हीटर की काफी मांग बढ़ी है। इलेक्ट्रानिक्स सामान के विक्रेता संजय अग्रवाल बताते हैं कि कई तरह के रूम हीटर बाजार में हैं। ये कम ऊर्जा खपत के साथ कमरे को गर्म रखते हैं। पानी गर्म करने के लिए गीजर भी जमकर बिक रहे हैं। इलेक्ट्रानिक्स गीजर के साथ गैस गीजर भी लोग खरीद रहे हैं। इस तरह के सामान की बिक्री इन दिनों ही होती है। इसलिए दुकानदार पहले से स्टॉक मंगाकर रख लेते हैं।
बंद कमरे में न जलाएं कोयले की अंगीठी
मुजफ्फरनगर। कुछ लोग लकड़ी एवं कोयले वाली अंगीठी भी खरीद रहे हैं। ठंड से राहत पाने के लिए लोग कमरे में ब्लोअर, रूम हीटर या कोयले वाली अंगीठी जलाकर रख लेते हैं लेकिन यदि सावधानी न बरती जाए तो यह खतरनाक हो सकता है। डाक्टर वीके जौहरी बताते हैं कि कोयले की अंगीठी बंद कमरे में जलाकर नहीं रखनी चाहिए। कोयले से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड के प्रभाव से मौत भी हो सकती है। अंगीठी जला रहे हैं तो खिड़कियां खुली जरूर रखें। इसी तरह ब्लोअर, रूम हीटर भी कमरे की ऑक्सीजन को कम करते हैं। इसलिए इन्हें भी ज्यादा देर तक बंद कमरे में नहीं चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें