फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ओटीपी देते ही खाते से कटे 2.53 लाख रुपये, इस तरह फंसाया कि कोई भी झांसे में आ जाए

Thu, 29 Aug 2024 06:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

साइबर अपराधियों ने दो लोगों को करीब ढाई लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने दो लोगों से ओटीपी की जानकारी लेकर दो लाख 53 हजार रुपये खाते से ट्रांसफर करा लिए। पीड़ितों ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

खालापार निवासी आदिल ने तहरीर देकर शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह बैंक से बोल रहा है, क्या लोन की आवश्कता है। उन्होंने मना कर दिया। लेकिन कहा कि उनका एटीएम खो गया है। दूसरा बनवा दे। फोन करने वाले ने तुरंत ही ओटीपी भेजा। इस ओटीपी के बारे में उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति को जानकारी दे दी। इसके बाद उनके खाते से एक लाख इक्यावन हजार रुपये कट गए। 
 
विज्ञापन

खालापार निवासी समी ने पुलिस को बताया कि एक्सिस बैंक का अधिकारी बताकर कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर फोन आया। उसने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड में कुछ खराबी आ रही है। दूसरा कार्ड बनाने के लिए जानकारी देनी होगी। उसके पास भेजे ओटीपी की जानकारी देने के बाद एक लाख दो हजार रुपये उनके खाते से ट्रांसफर कर लिए गए। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें