फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बुढ़ाना में बवाल मामले में 19 आरोपियों को मिली जमानत, सभासद के पति का सरेंडर

Thu, 24 Oct 2024 11:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

इस मामले में सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि बेकसूरों काे जेल न भेजा जाए। वहीं साध्वी प्राची अखिल त्यागी के घर पहुंचीं और कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
बैठक करते सपा सांसद हरेंद्र मलिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना में धार्मिक टिप्पणी के बाद जाम लगाने और बवाल मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने कैफ उर्फ मोदी समेत सभी आरोपियों की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

 

अखिल त्यागी के आवास पर पहुंचीं साध्वी प्राची। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में धार्मिक टिप्पणी के बाद जाम लगाने और बवाल के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर 22 अक्तूबर को 19 आरोपियों हसनैन, राहिल, आजम, समी कुरैशी, कैफ उर्फ मोदी, उजैफ, जुनैद, काशिफ, मासूम, असद, फैज उर्फ बिल्ला, इकलाख, समीर उर्फ दिलजान, राशिद, इसरार, आस मोहम्मद, नवेद, शमशाद और सैफ उर रहमान को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया था।

जमीयत की ओर से अधिवक्ताओं के पैनल के माध्यम से सभी आरोपियों के लिए कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई गई थी। बृहस्पतिवार को एसीजेएम प्रथम जूनियर डिवीजन कोर्ट में सभी आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। 
 

इस मामले में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत वार्ड 15 से सभासद के पति राशिद मंसूरी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। 
19 अक्तूबर की रात एक समुदाय के लगभग सात सौ लोगों ने हंगामा प्रदर्शन कर जाम लगाया था। आरोप था कि अखिल त्यागी ने धार्मिक टिप्पणी की है। पुलिस ने भीड़ को समझाकर व आरोपी की गिरफ्तारी कर मामला संभाला था। वापस जाते समय कुछ लोगों ने आरोपी युवक की दुकान पर पथराव किया था। पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए थे। 
 

कुछ लोग कसबे का माहौल खराब करना चाहते हैं : मलिक
सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर कस्बे के दर्जनों लोगों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक लोग कस्बे का माहौल खराब करना चाहते हैं। प्रशासन किसी भी निर्दोष को जेल न भेजे। 
 
विज्ञापन

बवाल करने वालों के दबाव में प्रशासन : प्राची
साध्वी प्राची ने बुढ़ाना पहुंचकर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन बवाल करने वालों के दबाव में काम कर रहा है। मुख्य आरोपी खुले घूम रहे हैं। मुजफ्फरनगर प्रशासन की कार्यशैली को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता करेंगी। वह अखिल त्यागी के आवास पर पहुंची। उन्होंने परिजनों से वार्ता की। आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी बुढ़ाना में दंगा करवाना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें