फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: 10 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक सिपाही को हाथ में लगी गोली

Wed, 27 Apr 2022 01:24 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने पर बदमाश घायल हो गया। उस पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना बाईपास पर पुलिस और बाइक सवार बदमाश की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने पर एक बदमाश घायल हो गया। एक सिपाही भी हाथ मे गोली लगने पर घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश 10000 का इनामी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर में पुलिस को पीनना बाईपास के निकट बाइक पर सवार एक बदमाश घूमने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस को देख कर बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। किसी तरह पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:  यूपी: मेरठ की शाहिस्ता बन गई राधा और हारुण बन गया अरुण, दो परिवारों ने दोबारा अपनाया हिंदू धर्म
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने पर बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी सोनू पुत्र राजवीर है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक सिपाही विकास भी घायल हुआ है। उसे भी अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। बदमाश से एक तमंचा व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें