फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarangar: कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जहरीला पदार्थ खाकर की थी आत्म्हत्या

Sat, 04 Feb 2023 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर कसबे के मोहल्ला मुस्तर्क निवासी आस मोहम्मद ने 11 जनवरी को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने उसका शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
शव कब्र से निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर कसबे में मोहल्ला मुस्तर्क निवासी आस मोहम्मद ने 11 जनवरी को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। 25 जनवरी को मृतक के साले ने पड़ाव चौक निवासी युवकपर अपने जीजा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक पर युवक के रुपये थे, जिस कारण आरोपी ने उसे फोन कर गाली-गलौज कर धमकाया था। गाली-गलौज व धमकाने की ऑडियो वायरल होने के आधार पर मुकदमा दर्ज  हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम और सीओ जानसठ की मौजूदगी में मृतक के शव को कब्र से निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें