फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरआन की अहमियत को समझे मुसलमान- मौलाना अशहद रशीदी

विज्ञापन
बुढ़ाना में इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष अशहद रशीदी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कुरान की अहमियत को समझें मुसलमान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जमीयत उलमा के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना सैयद अशहद रशीदी ने कहा कि मुसलमान को कुरआन की अहमियत को समझना चाहिए। कुरआन अल्लाह की किताब है। जिस पर अमल करते हुए जिंदगी को जीने पर अल्लाह जन्नत देगा। उन्होंने कहा कि समाज मे पनप रही बुराइयों को दूर करें।
विज्ञापन

जमीयत उलमा के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना सैय्यद रशीदी शनिवार को करबला रोड पर जमीयत उलमा-ए-हिंद बुढ़ाना के तत्वावधान में आयोजित इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हमने क़ुरआन को पढ़ना और समझना छोड़ दिया है। उन्होंने सभी को क़ुरआन की तिलावत और उस पर अमल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अल्लाह की राह में अपने माल में से खर्च करो। अपने गुस्से पर काबू रखो। मौलाना नजर मुहम्मद क़ासमी ने कहा कि आज हमारे अंदर इतना बिगाड़ पैदा हो गया है कि हम वादाखिलाफी करते है। सच्चा मुसलमान कभी वादाखिलाफी नहीं करेगा। हाफिज शेरदीन ने कॉन्फ्रेंस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि समाज से नशा, जुआ, सट्टा जैसी बुराइयों को समाप्त करना है। कांफ्रेंस का संचालन हाफिज मौ. तहसीन व मौ. आसिफ क़ुरैशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें