फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव फुलत से दो दिन से लापता गर्भवती महिला की अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को कपड़े में लपेटकर गंगनहर में फेंक दिया गया। शक के आधार पर हिरासत में लिए गए पति ने घटना का खुलासा किया, जिसके बाद दहेज हत्या के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर सीकरी निवासी सुभाष ने तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी नेहा की शादी करीब साढ़े चार साल पूर्व गांव फुलत निवासी कमल उर्फ जॉनी पुत्र छोटन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में बाइक व नकदी की मांग कर नेहा का उत्पीड़न किया जा रहा था। इस दौरान नेहा को दो बेटियां हुईं और फिलहाल भी वह दो माह की गर्भवती थी। बुधवार सुबह नेहा की ससुराल के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसके पिता सुभाष को फोन कर बताया कि नेहा मंगलवार रात से लापता है और संभवत: उसकी हत्या कर दी गई है। इस पर विवाहिता की मां सोमबाला ने कमल को कॉल कर बेटी के बारे में पूछा, तो उसने नेहा के घर से जेवर-नकदी लेकर किसी के साथ भाग जाने की कहानी गढ़ दी। मामला संदिग्ध देख बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता रतनपुरी थाने पहुंचा और बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने कमल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने नेहा की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को गद्दे के कवर में लपेटकर सठेड़ी गंगनहर में फेंकने की बात कही। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह से ही गोताखोरों की मदद से गंगनहर में नेहा के शव की तलाश की, लेकिन शाम तक उसका सुराग नहीं लगा। एसओ राजेंद्र गिरि ने बताया कि नेहा के पिता सुभाष की तहरीर के आधार पर मृतका के पति कमल उर्फ जॉनी, ससुर सुभाष, सास मिथलेश, ननद मोनिका व ननदोई मोहित के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति गिरफ्तार है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने भी गंगनहर पहुंचकर ली जानकारी
रतनपुरी। गर्भवती नेहा की हत्या कर शव गंगनहर में फेंके जाने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सठेड़ी पुल पर पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से शव की तलाश के प्रयास किए। इसी दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए एसओ राजेंद्र गिरि से शव को जल्द बरामद कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बात की। वहीं, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी ने भी सठेड़ी पुल पर पहुंचकर पुलिस व परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने मेरठ से पीएसी गोताखोरों को बुलाकर शव की जल्द बरामदगी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें