पुत्र अविनाश का शक था कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मां की हत्या कर शव को कहीं छुपा दिया है। सिखेड़ा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला के लापता होने को लेकर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में पता चला कि परिवार के ही रहने महिला का देवर भंवर सिंह पुत्र कंवल सिंह अपनी बाइक की सीट पर बोरे में कुछ लेकर जा रहा है।
सीसीटीवी से खुली वारदात
फुटेज में पता चला कि वह मात्र 15 मिनट मे बाइक लेकर वापस आ गया था। पुलिस को शक हो गया था। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई थी। सोमवार की सुबह जिला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव कालंदी के रजबहे में लापता महिला का शव बोरे में बंद पड़ा मिला।
सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मृतका के देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, पुलिस उसको तलाश कर रही है।