फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फिर फटी पालिका की पाइप लाइन, पेयजल आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन फटने का सिलसिला जारी है। जीटी रोड पर नागर कॉलोनी मोड पर फिर पाइप लाइन फट गई, जिससे कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इसको ठीक कराने का कार्य चल रहा है।
नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन जर्जर अवस्था में है। नगर में आए दिन पाइप लाइन फटती रहती है, जिस कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी पाइप लाइन से नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति सुचारू रखना नगर पालिका अधिकारियों के लिए सिर दर्द बन गया है। मंगलवार शाम नागर कॉलोनी के मोड़ पर पाइप लाइन फट गई, जिससे जीटी रोड, नागर कॉलोनी, लोधा कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, कुंद कुंद विहार की जलापूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

इससे चार दिन पूर्व जीटी रोड पर जमना विहार मोड़ पर पाइप लाइन फटी थी। दो दिन पूर्व बुआड़ा रोड पर भी पाइप लाइन फट गई। नगर पालिका अधिकारियों ने तीसरे स्थान पर फटी पाइप लाइन को ठीक कराने के लिए कर्मचारी भेजे हैं।
बुधवार को दिनभर कर्मचारी पाइप लाइन ठीक करने में लगे रहे। विगत 24 घंटे से उक्त कॉलोनी के लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी है। नगर पालिका परिषद के ईओ राजीव कुमार ने बताया कि पाइप लाइन को ठीक कराया जा रहा है। पाइप लाइन ठीक करा कर देर शाम तक पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


नई पाइप लाइन डालने से होगा समाधान
नगर में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन फटने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापारी नेता राजेश जैन, वैभव जैन, सुनील कुमार, अभिषेक गोयल, तासीर हसन आदि का कहना है कि पाइप लाइन फटने की समस्या लगातार बनी हुई है। नगर पालिका को नई पाइप लाइन डालनी होगी। इसके बाद ही समस्या का समाधान संभव है। पाइप लाइन फटने से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत आए दिन की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें