फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नगर पालिका की पाइप लाइन फटी, पेयजल आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों को हुई दिक्कत, शाम तक पाइप लाइन ठीक करने में जुटे रहे पालिका कर्मचारी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। जीटी रोड पर ताराचंद शिवालय के निकट नगर पालिका की जर्जर पाइप लाइन फटने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। इस कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पाइप लाइन फटने से काफी पानी नाले में बह गया।
रविवार सुबह जीटी रोड पर ताराचंद शिवालय के निकट पाइप लाइन फट गई, जिससे पानी नाली में बहने लगा। नगर पालिका अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद नलकूप को बंद किया गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। लोग पानी के लिए भी तरस गए। नगर पालिका कर्मचारी शाम तक पाइप लाइन को सही करने में जुटेे थे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है, जिस कारण पाइप लाइन कहीं न कहीं से फट जाती है। मुख्य पाइप लाइन से पूरे नगर को जलापूर्ति होती है। पाइप लाइन फटने की दशा में सभी नलकूप को बंद कर पेयजल आपूर्ति ठप की जाती है। इसके बाद ही पाइप लाइन को ठीक करने का कार्य किया जाता है।

अजय कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, इरशाद, वसीम अहमद का कहना है कि पाइप लाइन फटने से बड़ी मात्रा में पानी का दोहन होता है। नगर पालिका को जर्जर पाइप लाइन को बदलना होगा। इसके बाद ही लोगों को पानी मिल सकेगा।


पाइप लाइन है, मगर पानी नहीं
मोहल्ला इस्लामाबाद, मोहल्ला सद्दीक नगर में पाइप लाइन तो डाली गई है, मगर पानी नहीं आता। नागरिक इकरामुद्दीन सैफी, गुलजार, फुरकान, फैय्याज आदि ने बताया कि इस संबंध में कई बार पालिका अधिकारियों को अवगत कराया गया है, कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं ईओ
नगर पालिका के ईओ राजीव कुमार का कहना है कि सीएचसी के नए नलकूप को चालू किया गया है, जिसके पाइप को मैन लाइन में जोड़ने का कार्य चल रहा है। इस दौरान पेयजल आपूर्ति में परेशानी हो रही है। इसे ठीक करा कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी। जिन मोहल्लों में पाइप लाइन है, मगर पानी नहीं, वहां का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें