मुजफ्फरनगर। नगर पालिका वार्ड 33 में सड़कें जर्जर स्थिति में है। बोर्ड बैठक में सहमति के बाद नगर पालिका निर्माण विभाग पटेल नगर में 25 लाख रुपए से अधिक के बजट में सीसी सड़कों का निर्माण कराएगी।
नगर पालिका शहर की जर्जर सड़कों का निर्माण करा रही है। पालिका सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड 33 के पटेलनगर में कई सड़क जर्जर अवस्था में हैं। उन्होंने बताया कि पालिका बोर्ड की 30 जनवरी को हुई बैठक में सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था।
बताया कि संजय मिश्रा के घर से सुशील कोरी और डॉक्टर राकेश के घर से शिवकुमार एवं राजेश गर्ग के मकान तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए 17.68 लाख रुपये के बजट की निविदा प्राप्त हुई है।
बताया कि वार्ड में मुनीम कालोनी स्थित जैन मंदिर के पीछे वाली सड़क सहित अमित सैनी के मकान के पास आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिस पर साढे पांच लाख से अधिक का खर्च आएगा।