शिखर शिक्षा सदन स्कूल में सम्मानित छात्र छात्राएं व स्कूल प्रबंधन स्रोत स्वयं
- फोटो : kathua news
मीरापुर। शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मिस्टर फेयरवेल अक्षित अग्रवाल एवं मिस फेयरवेल सिद्धि गुप्ता को चुना गया।
संस्था चेयरमैन सुशील शर्मा एवं निदेशक राजेश शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। कक्षा 11 के छात्रों ने पुष्पवर्षा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्कूल में बिताए गए पलों को साझा किया। विद्यालय के निदेशक राजेश शर्मा ने भी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा यह विदाई केवल एक औपचारिकता नही बल्कि, एक नई शुरुआत का संकेत है।