फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका का डेयरी के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
डेयरी संचालकों की गाय जब्त करते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नगर पालिका का डेयरी के खिलाफ अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बीचोंबीच बकरा मार्केट में डेयरी से पशुओं का गोबर आदि नाले में बहाने पर पालिका ने डेयरी मालिक की चार गाय जब्त कर ली है। मई माह में डेयरी संचालक को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने पूर्व में नगर में पशुओं की डेयरी चल रहे संचालकों को नोटिस जारी किए थे। इनमें से कई पशुओं का गोबर नाली में बहा रहे हैं। मंगलवार को अधिकारियों ने इसके खिलाफ अभियान चलाया। बकरा मार्केट में नईम डेयरी का संचालन करता है। गली में ही एक मकान में 40-45 पशु पाल रखे हैं। इनका दूध बेचने का कार्य करता है। डेयरी संचालक नईम पर आरोप है कि वह पशुओं का सारा गोबर नाले में डालता है। मई माह में नईम का पालिका ने नोटिस जारी किया था कि वह अपनी डेयरी को शहर से बाहर ले जाए। नगर पालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी का कहना है कि बरसात में वह बकरा मार्केट का नाला दो बार साफ करा चुके हैं। गोबर सीधे नाले में डाले जाने से यह बार-बार अट जाता है। इसी के चलते नईम पर कार्रवाई की गई। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने नेतृत्व में डेयरी की चार गायों को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर नईमंडी गोशाला भेज दिया। डेयरी संचालक से कहा कि वह जल्द ही डेयरी को बाहर ले जाए और अपनी गाय वापस ले ले। इस अवसर पर एसडीएम अजय अंबष्ट, चौकी इंचार्ज राजेंद्र कौशिक मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डेयरी संचालकों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शहर के डेयरी संचालकों को नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि उन्होंने अपनी डेयरी को शहर से बाहर नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें