फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकानें खोलने को बालियान ने योगी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई की दुकानें खोलने को सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने तीन अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व को देखते एक और दो अगस्त को लॉकडाउन के दिन मिठाई की दुकानें खोलने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सीएम योगी को लिखे पत्र में बालियान ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच प्यार, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। तीन अगस्त को यह त्योहार है। वर्तमान में कोरोना महामारी के चलते यूपी सरकार ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं। रक्षाबंधन सोमवार का है। इसलिए लोग शनिवार और रविवार को मिठाईयां खरीदेंगे। सोमवार के दिन मिठाईयों की दुकानों पर लगने वाली भीड़ से बचने के लिए सामाजिक दूरी के मानकों को मानते हुए शनिवार और रविवार को मिठाई की दुकानों को खोलने की छूट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें