फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहर का जीआइएस सर्वे कराने की तैयारी में पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहरी विकास को गति देने और है आय वृद्धि के लिए नगर पालिकाशहरी सीमा का जियोग्राफिक इन्फार्मेशन सिस्टम (जीआइएस) सर्वे कराने की तैयारी कर रही है। नगर पालिका की इस माह के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में मुद्दा उठाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में 150 से अधिक निर्माण कार्यों के अलावा एमआइ-2सी कंपनी के भविष्य को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कने वाली एमआइ-2सी कंपनी का कार्यकाल समाप्त होने के नजदीक है। इसके स्थान पर नई कंपनी को पालिका अनुबंध के लिए आमंत्रित कर सकती है। पालिका शहरी सीमा में प्रापर्टी सर्वेक्षण कराया जाएगा। यह मुख्य मुद्दा पालिका बैठक में रखने की तैयारी में है।
शासन स्तर से 11 गांव पालिका की सीमा में शामिल किए गए हैं, लेकिन ढाई वर्ष से यहां विकास के काम अछूते हैं। पालिका यहां से टैक्स नहीं वसूल रही है, इसके चलते भी समस्या बनी है। अब पालिका जियोग्राफिक इन्फार्मेशन सिस्टम (जीआइएस) से शहरभर का सर्वेक्षण कराएगी। जिसमें मकानों, दुकानों के साथ पार्कों का रिकार्ड सरंक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सर्वे से साफ होगा कि पालिका सीमा क्षेत्र में व्यावसायिक, घरेलू भवन, धार्मिक स्थलों की स्थिति क्या है। इसके बाद टैक्स लगाने की कार्रवाई आसान बनेगी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर अधिकारी एवं कर्मचारी एजेंडा तैयार करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें