फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक में नगर पालिका कन्या इंटर की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक में नगर पालिका कन्या इंटर की टीम जीती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज रोडवेज के चितरंजन स्वरूप सभागार में आजादी का महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत जनपद स्तरीय निबंध लेखन, कहानी लेखन, नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर वर्गों में आयोजित की गई।
विज्ञापन

कॉलेज के शिक्षक डॉ राजबल सैनी ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में भानु शर्मा प्रथम, देवांश वर्मा द्वितीय, मनीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में निधि एसडी गर्ल्स प्रथम, दिलनाज नगर पालिका कन्या दूसरे, गुंजन सिंह एसडी ग्लोबल तीसरे स्थान पर रही। कहानी लेखन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में केसर नामदेव एसडी गर्ल्स पहले, वंशिका वैदिक पुत्री द्वितीय, महकसा केके जैन तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में राधिका प्रथम, सिमरनजीत कौर द्वितीय, लबीबा तीसरे स्थान पर रहीं। नुक्कड़ नाटक में नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज प्रथम, वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल मित्तल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीआईसी के प्रधानाचार्य फतेहचंद रहे। संचालन प्रवक्ता राहुल कुमार ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सोहनपाल, अशोक सैनी, रश्मि चौधरी, मनीष गर्ग, दीपक कुमार गर्ग, रोशनलाल, जयप्रकाश सिंह, शिवानी राणा और अरविंद कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें