फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका ने ऊर्जा निगम से मांगे 13.76 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की ओर से ऊर्जा निगम को नोटिस जारी कर टाउनहाल कार्यालय का किराया और गृह व जलकर के रूप में बकाया चल रहे 13.76 करोड़ रुपये जमा कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अन्तर्गत विद्युत वितरण नगरीय खण्ड प्रथम के अधिशासी अधिकारी का कार्यालय पालिका मुख्यालय टाउनहाल की बिल्डिंग में संचालित होता आ रहा है। यह कार्यालय पालिका से ऊर्जा निगम की ओर से किराये पर लिया गया है। पालिका के मुताबिक बिल्डिंग का किराया जमा नहीं कराया जा रहा।
पालिका भूमि पर शहरी क्षेत्र में नगरीय खण्ड के अन्तर्गत चलाए जा रहे 10 बिजली घरों से गृह और जल कर के रूप में टैक्स भी पालिका को नहीं दिया जा रहा है। जिस पर पालिका प्रशासन ने ऊर्जा निगम को किराया और बकाया टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इसमें एक वित्तीय वर्ष में ऊर्जा निगम को पालिका ने 73.34 लाख रुपये का बकायादार बनाया है और 31 मार्च 2025 तक नगरीय खण्ड कार्यालय और विद्युत सब स्टेशनों पर बकाया तय करते हुए रकम जमा कराने के लिए एक सप्ताह के भीतर अधिशासी अभियंता नगरीय खण्ड डीसी शर्मा से जवाब तलब किया है।
पालिका ने ऊर्जा निगम से सभी मदों मेंं बकाया चल रहे 13.76 करोड़ रुपये की मांग की है। पालिका कर विभाग ने ऊर्जा निगम से बकाया भुगतान मांगते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इस बकाया राशि को निगम समायोजित कराना चाहता है तो इसकी लिखित सहमति एक सप्ताह में उपलब्ध कराए।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें