फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल

Sat, 12 Nov 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर पालिका में नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली नगर पालिका के कर्मचारियों ने भुगतान करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। चेयरमैन पारस जैन ने कर्मचारियों से वार्ता कर कुछ भुगतान कराने का आश्वासन दिया। जिस पर कर्मचारियों के बीच सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन


कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार वाल्मीकि की अध्यक्षता में शुक्रवार से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने एसीपी, पीएफ पेंशन के बिलों का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की है। हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। हड़ताल की सूचना पर चेयरमैन पारस जैन पालिका कार्यालय पहुंचे। चेयरमैन ने ऑफिस में वार्ता के लिए कर्मचारियों को बुलवाया। चेयरमैन ने कुछ भुगतान करने का आश्वासन दिया। जिस पर कर्मचारी सहमत नहीं हो सके। 

कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि जब तक समस्त भुगतान कर्मचारियों के खाते में नहीं जाता और उसकी सूची संघ को उपलब्ध नहीं कराई जाती। तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। वार्ता में संघ अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि, मंत्री नरेंद्र कुमार शर्मा, संतलाल, मेहराजूद्दीन, प्रतिभा, पूनम, अतुल गुप्ता, रामकिशन, कपिल कुमार, ऋषि कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।  पालिका चेयरमैन पारस जैन का कहना है कि विरोधी लोगों ने कर्मचारियों को भड़का कर हड़ताल कराई है। उन्होंने कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे राजनीति का हिस्सा न बनकर अपना मन लगाकर कार्य करें। वे हमेशा कर्मचारियों के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें