फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहेड़ा में संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत   

Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करहेड़ा गांव में राशन की दुकान को लेकर चली आ रही रंजिश में शुक्रवार रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर धारदार हथियार और गोलियां चली। कई लोग लहूलुहान हो गए। गोली लगने से घायल एक ग्रामीण की हॉस्पिटल पहुंचकर मौत हो गई। वारदात की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की छानबीन की। फिलहाल गांव में तनाव के स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना भोपा क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी नौबहार और सहरी के बीच राशन की दुकान को लेकर पिछले कई वर्षों से रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार देर रात दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एकाएक सहरी पक्ष के लोगों ने गोलियां चला दीं।

गोली लगने से नौबहार का भाई सत्यवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मोरना सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। मोरना सीएचसी में घायलों की गंभीर हालत के चलते  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सत्यवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे। वारदात को लेकर गांव में दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है। घटना को लेकर देर रात तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें