फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम के जयघोष से गूंजने लगा कांवड़ मार्ग

विज्ञापन
नगर से होकर गुजरते शिवभक्त काविडयां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बम-बम के जयघोष से गूंजने लगा कांवड़ मार्ग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़िये जनपद से गुजरने लगे हैं। कांवड़ मार्ग पर बम-बम का जयघोष सुनाई देने लगा है। कांवड़ियों को सुरक्षा और सभी सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम सेल्वा कुमारी ने बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का आगमन शुरू हो गया है। राजस्थान के कांवड़िये सबसे पहले हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव की ओर प्रस्थान करते हैं। कांवड़ियों की टोलियां सड़क मार्ग पर दिखाई देने लगी है। इस बार कांवड़ को लेकर जिला प्रशासन बेहद सतर्क है। डीएम सेल्वा कुमारी ने अफसरों की टीम के साथ शिव चौक, भगत सिंह रोड, काली नदी, बुढ़ाना मोड़, बुढ़ाना रोड होते हुए शाहपुर, वहलना चौक, गुप्ता रिसोर्ट तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जनपद की सीमा से गुजरने वाले श्रद्धालु जनपद के अतिथि है। गुप्ता रिसोर्ट के पास हाईवे का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियां यहां से हाईवे क्रास कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल पुलिस फोर्स लगाई जाए और रस्सी एवं एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि यहां पर सघन दृष्टि रखी जाए, ताकि कोई अनहोनी न हो। कांवड़ मार्ग पर लाइट, पानी, टेंट सभी आवश्यक सुविधाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाए। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के वातावरण में संपन्न कराने के साथ यात्रा के दौरान स्वच्छता पर विषेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें