कीचड़में सल होकर जाते बाइक सवार
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड हर बार की तरह इस बार भी बारिश के बाद दुर्दशा की शिकार हो गई है। सड़क पर हर तरफ कीचड़ ही कीचड़ फैल गया है। दुपहिया वाहन सवारों और पैदल निकलने वालों को कीचड़ में से होकर जाना पड़ रहा है।
बारिश के बाद जानसठ रोड पर राना फैक्टरी के सामने, बहादरपुर मोड़ और शेरनगर बाईपास पर सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। कई जगह तो सड़क का नामोनिशान ही खत्म हो गया है। सड़क पर हर जगह कीचड़ ही कीचड़ फैला है। आए दिन राहगीरों को कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ रहा है। कुछ वाहन सवारों के दुपहिया वाहन कीचड़ में फिसल जाने के कारण चोट भी लग चुकी है।