फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, खेल स्पर्धा से चमकेगी प्रतिभाए

विज्ञापन
विकास भवन में बेठक लेते केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बोले केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, खेल स्पर्धा से चमकेगी प्रतिभाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अब गांवों की खेल प्रतिभाओं को भारत सरकार अपने खर्चे पर प्रशिक्षण देगी। सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से इन छुपी प्रतिभाओं का चयन होगा। जिले में चार खेलों को इसमें शामिल किया गया है। ब्लाक के बाद स्तर पर होगी प्रतियोगिताएं।
सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम को लेकर विकास भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान की मौजूदगी में बैठक हुई। इस बैठक में संसदीय क्षेत्र के सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम, सीडीओ,बीडीओ, एसडीएम मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने भारत सरकार की योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन कर रही है। हमारे जिले में कबड्डी, कुश्ती, वालीवाल, एथलेटिक्स को इसमें शामिल किया गया है। सबसे पहले ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिता होगी, इसके बाद जिला स्तर पर आयोजन होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाडियों को भारत सरकार के संस्थानों में टे्रनिंग दी जाएगी, जिससे ये खिलाड़ी देश के लिए तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय हुआ कि बुढ़ाना और शाहपुर ब्लाक में सात और आठ नवंबर, खतौली और जानसठ में 11-12 नवंबर, बघरा, चरथावल और सदर में 12-13 नवंबर, सरधना, मवाना, दौराला ब्लाक में 16-17 नवंबर को खेल होंगे। जिला स्तर पर 20-21 नवंबर को आयोजन होगा। खेलो के लिए बनाई गई कमेटी में डीएम सीबी सिंह, सीडीओ आलोक यादव, जिला क्रीडा अधिकारी के साथ सांसद, सभी विधायक और ब्लाक प्रमुखों को रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें