फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सांसद चंद्रशेखर ने मृतक परिचालक के परिजनोंं को दी सांत्वना

विज्ञापन
मीरापुर के गांव भूम्मा पहुंचे सांसद चंद्रशेखर मृतक मुकेश के परिजनों को सांत्वना देते हुए स्रोत
विज्ञापन
मीरापुुर। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने भुम्मा गांव पहुंचकर मृतक परिचालक मुकेश के परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी कराने की मांग करते हुए पुलिस पर हत्यारोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। मृतक की पुत्री काजल ने कहा कि यदि पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती तो हम आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन



आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर काफिले के साथ मंगलवार रात करीब 9 बजे गांव भुम्मा में मृतक मुकेश के घर पहुंचे। मुकेश के पुत्र अक्षय ने कहा कि उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सात नामजद सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने केवल सात लोगों को ही जेल भेजा है। थाना पुलिस हत्यारोपियों को बचाने में लगी हुई है। सांसद चंद्रशेखर ने सीओ जानसठ यतेंद्र नागर से मोबाइल पर बात कर हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने केे लिए कहा। बता दें कि भुम्मा गांव निवासी मुकेश की मीरापुर बस स्टैंड पर पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें