फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट लिट्रा जी स्कूल की 67 लाख की आरसी जारी      

Wed, 19 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
माउंट लिट्रा जी स्कूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योगी सरकार के आने के बाद विकास प्राधिकरण सक्रिय हो गया है। माउंट लिट्रा जी स्कूल की जिस बिल्डिंग को एमडीए ने बिना नक्शा जारी किए बनवा दिया था, अब विकास शुल्क आदि का 67 लाख रुपया जमा नहीं किए जाने पर आरसी जारी कर दी है। स्कूल ने एक सप्ताह पहले 67 लाख का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया।    
विज्ञापन

 
भोपा रोड पर एसडी डिग्री कॉलेज के सामने एक वर्ष से माउंट लिट्रा जी स्कूल की बिल्डिंग बन रही थी। एमडीए अफसरों की मिलीभगत के चलते बिना नक्शे के ही बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई। स्कूल को एमडीए ने शुरुआत में नक्शे की सरकारी फीस 54 लाख बताई थी, लेकिन मामला उलझाकर पैसा जमा नहीं कराया गया।

स्कूल ने एडमिशन भी शुरू कर दिए। मामले की शहर के कुछ लोगों ने शिकायत की तो एमडीए की निद्रा टूटी। आनन-फानन में एक सप्ताह पूर्व दोबारा कर का आकलन किया गया और 67 लाख का नोटिस जारी किया गया। स्कूल ने 67 लाख का चेक एमडीए को जारी कर दिया।
विज्ञापन


जब यह चेक बैंक में लगाया गया तो बाउंस हो गया। डीएम ऑफिस से जवाब तलब होने के बाद स्कूल की 67 लाख की आरसी जारी कर दी गई। एमडीए वीसी वीके यदुवंशी ने बताया कि स्कूल ने चेक तो जारी कर दिया, लेकिन खाते में पैसे नहीं थे, इसी कारण ने विभाग ने आरसी जारी कर दी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें