फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा का पुलिस दफ्तर पर प्रदर्शन       

Wed, 19 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन करते हिंदू महासभा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसएसपी दफ्तर पर खतौली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस गैंगरेप के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएसपी के नाम ज्ञापन देकर इस संबंध में कार्रवाई की मांग की गई। 
विज्ञापन


महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव गौरव सिंह आजाद और प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा साक्षी वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाद में एसएसपी के नाम ज्ञापन सीओ सिटी को दिया। बताया कि खतौली में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने नौ माह बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

आरोप लगाया कि विवेचक अब पीड़िता को ही जेल भेजने की धमकी दे रहा है। प्रदर्शनकारियों में सुनीता सिंह, संजीव कुमार, साहिल कपूर, सन्नी मित्तल, साक्षी वर्मा, सोना, अनीता, रवि, नितिन आदि शामिल रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें