भोपा। बाइक पर सवार होकर मामा के घर जा रहे मखियाली निवासी बाइक सवार युवक दिनेश (21) की कासमपुरा के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद गांव स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी दिनेश बृहस्पतिवार की रात बाइक पर सवार होकर अपने गांव से मामा के गांव भोपा थाना के गांव रहकड़ा जा रहे था। जैसे ही वह थाना के गांव कासमपुरा के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत अवस्था में वही पड़ा रहा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सीएचसी लेकर आई। जहां चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के तयेरे भाई गोविंद का मोबाइल नंबर पता कर उसे घटना की जानकारी दी तो परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
दिनेश गांव में सैलून चलाता था। मृतक के परिवार में पिता शेर सिंह, माता सुनीता, भाई अरुण, दिनेश, गौरव है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ भोपा लक्ष्मण सिंह वर्मा ने बताया कि हादसे के बारे में परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
हाल ही में कई लोगों की सड़क दुर्घटना में जा चुकी जान
लगभग 8 दिन पूर्व भोपा निवासी युवक बाइक सवार राजा की भोपा में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और उसके दो साथी घायल हो गए थे। इसी के साथ ही जुलाई माह में तिस्सा निवासी वृद्ध किसान मलखान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रहमतपुर निवासी महिला निर्मला की मोरना में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई थी।