फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरपुर में सड़क हादसे में मां की मौत पुत्री घायल 

Fri, 17 Jun 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर में सड़क पार करते समय एक ऐंबुलेंस कार की टक्कर लगने से मां की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसकी पुत्री घायल हो गई। अज्ञात एंबुलेंस चालक घायलों को लेकर खतौली सीएचसी के निकट छोड़ कर फरार हो गया। मां ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। खबर पाकर परिजन खतौली पहुंचे तथा बिना किसी कार्रवाई के शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन


मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरा निवासी अफसरी (55) पत्नी अयूब अपनी पुत्री आसमा के साथ बृहस्पतिवार दुपहर बाद सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आती एक एंबुलेंस कार ने उनको टक्कर मार दी।

एंबुलेंस चालक घायल मां-बेटी को कार में डालकर खतौली में सीएचसी के निकट छोड़ कर फरार हो गया। घायल पुत्री ने बताया कि उसकी मां ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। हादसे की खबर मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के गांव लेकर चले गए। पुलिस ने बताया कि हादसे की उन्हें सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बस से कुचले जाने से छात्र की मौत 
गांव तालडा निवासी छात्र बस से कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने परिजनों के साथ पानीपत खटीमा राजमार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। एसडीएम व सीओ ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

गुरूवार को गांव तालडा निवासी आरीश (14)पुत्र इकबाल कस्बे में चारा लेने के लिए गया था। जब वह चारा लेकर गांव लौट रहा था, तो तालडा मोड पर एक अज्ञात कार ने छात्र को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने छात्र को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद दोनों चालक अपने वाहन लेकर फरार हो गए।

छात्र की मौत की खबर मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। गुस्साए परिजनों द्वारा जाम लगाने की सूचना पर एसडीएम उमेश चंद मिश्र, सीओ सुक्ष्म प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। परिजन युवक का पीएम कराने के लिए तैयार नहीं थे। दोनों अधिकारियों के समझाने के बाद छात्र के शव का पीएम कराने के लिए परिजन तैयार हुए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेजा। 

अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी दो घायल
नेशनल हाईवे स्थित गांव भंगेला के निकट एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार में सवार महिला तथा चालक को मामूली चोट लगी। 
दिल्ली के करावल नगर निवासी दीपक पुत्र भरत सिंह अपनी मित्र अंजू निवासी चमन विहार दिल्ली को लेकर हरिद्वार से लौट रहा था। जब वह हाईवे पर गांव भंगेला के निकट पहुंचा तो अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसमें दोनों को मामूली चोट लगी। पुलिस ने उनका उपचार करा कर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें