फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदड़ गईं तीन जिंदगियां: मां-बेटी की मौत से मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम, एक बच्चे की डूबने से मौत

Mon, 10 Jul 2023 04:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : जिले में तीन जिंदगियां खत्म हो गई। जहां, मां-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हो तो वहीं एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
न्याजूपुरा के हादसे में मृतक मां-बेटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिले में बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। न्याजूपुरा में कच्ची छत के मलबे में दबने से मां और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। सलेमपुर गांव में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। जिले में 15 जगह मकान गिरे हैं। एक पशु की मौत हुई। दो जगह आकाशीय बिजली गिरी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा में रविवार सुबह साढ़े तीन बजे अक्षय कुमार के मकान की छत गिर गई। हादसे में अक्षय कुमार, उसकी पत्नी कविता (26) और छह साल की बेटी मानसी मलबे में दब गए। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। कविता और मानसी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय गंभीर घायल है। एसडीएम सदर परमानंद झा, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। घायल अक्षय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव सलेमपुर में महावीर सिंह का आठ साल का बेटा गुरमीत घर के पास ही बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूब गया। हादसे में गुरमीत की मौत हो गई। गांव बागोवाली में मुर्तजा का कच्चा मकान गिर गया। जिस समय हादसा हुआ परिवार बराबर के कमरे में बैठे हुए थे। छत के नीचे बंधे पशुओ में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, तीन पशु गंभीर घायल हो गए।

भोपा क्षेत्र के गांव किशनपुर मे जीने की दीवार गिरने से मोहम्मद जाबिर का आठ वर्षीय बेटा समर घायल हो गया। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जटवाड़ा में भारी बारिश के चलते सलमान का कच्चा मकान गिर गया, जिसमें 25 वर्षीय तबस्सुम पत्नी सलमान घायल हो गई। दो वर्षीय हिना, तीन माह का बच्चे अर्श को मामूली चोट आई है। शहर के ब्रह्मपुरी में बारिश में नैन सिंह का मकान गिर गया।
विज्ञापन

चरथावल क्षेत्र के पीपलशाह में मकान गिरने से परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए हैं। शहर के सुमन विहार में वीरभान पटवारी के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो यगा। जिला अस्पताल में बिजली गिरने ट्रांसफार्मर फुंक गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें