फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: एक लाख 51 हजार के नोटों से सजी कांवड़ लेकर चल रहे दिल्ली के सागर, 'बम भोले' करते हुए बढ़ रहे आगे

Sat, 08 Jul 2023 08:53 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर

सार

कांवड़ यात्रा के दौरान अनूठे रंग देखने को मिल रहे हैं। धीरे-धीरे कांवड़ में जल लेकर कांवड़ मार्गाें से गुजरने वाले शिवभक्तों की संख्या धीरे धीरे बढ़ने लगी है। शनिवार को हरिद्वार से दिल्ली के लिए निकले शाहदरा निवासी सागर जब एक लाख 51 हजार के नोटों से सजी कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे तो देखने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
कांवड़ लेकर चल रहे सागर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव की भक्ति में डूबे कांवड़िए शिवालयों की ओर बढ़े जा रहे हैं। एक से बढ़कर एक झांकियां पहुंचने लगी है। बारिश के बीच एक लाख 51 हजार के नोटों से सजी कांवड़ लेकर दिल्ली के शाहदरा के शिवभक्त पहुंचे। कांवड़ को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन

नोटों से सजी कांवड़ - फोटो : Amar Ujala
शाहदरा के सबोली निवासी सागर राणा अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव के शिवालय की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को उनकी कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। वजह थी कांवड़ की नोटों से की गई सजावट। एक या दो हजार नहीं, बल्कि कांवड़ के चारों और एक लाख 51 हजार रुपये से सजावट की गई थी।
 

नोटों से सजी कांवड़ - फोटो : Amar Ujala
शिव चौक पर कांवड़ के पहुंचते ही देखने वालों की भीड़ लग गई। सागर राणा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ तीसरी बार गंगाजल लेकर आए हैं। उनकी तमन्ना है कि हर साल कांवड़ लाएं। सबके कल्याण की भावना के साथ वह कांवड़ ला रहे हैं। उनका कहना है कि भगवान शिव ने उन्हें सब कुछ दिया है, किसी चीज की कोई परेशानी नहीं है। 

नोटों से सजी कांवड़ - फोटो : Amar Ujala
सेल्फी के लिए लगी होड़
कावंड़ जैसे ही शिव चौक पर पहुंचे तो यहां खड़े श्रद्धालुओं के बीच उनकी कांवड़ के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। कांवड़ियों ने शिव चौक की परिक्रमा की और इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

नोटों से सजी कांवड़ - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल अनूठे रंग देखने को मिलते हैं। इस बार भी शिवभक्तों ने अनोखे अंदाज में कांवड़ सजाई हैं जो अगले कुछ दिन तक कांवड़ मार्ग से गुजरेंगी। ऐसे में इन कांवड़ों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें