फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली-दून हाईवे पर हादसे में मां-बेटे की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर एक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार महिला को देखकर तीन साल के बेटे के साथ दंपती लाैट रहे थे। थाना छपार क्षेत्र में दिल्ली दून- हाईवे पर सड़क किनारे खड़े होने के दौरान डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी गुलनाज (34) व उसके बेटे शादान (3) की मौत हो गई। महिला का पति राशिद घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया है।
खतौली निवासी राशिद की पत्नी की रिश्तेदार महिला बीमार है। वह रुड़की रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती है। राशिद अपनी पत्नी व बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर महिला को देखने अस्पताल आया था। देर शाम यह तीनों रामपुर तिराहा से होते हुए बाइक पर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन

यह तीनों छपार क्षेत्र के दिल्ली-दून हाईवे से होते हुए नई मंडी के बागोवाली कट के पास रुक गए थे। तीनों सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान रामपुर तिराहे की तरफ से तेज गति से वहां पहुंची एक डीसीएम ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग गया।
राहगीरों ने घायलों को देखकर यह सूचना पुलिस को दी तो छपार थाने की रामपुर तिराहा पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने महिला व उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

छपार थाना पुलिस ने बताया कि किसी तरह पीड़ितों के परिजनों का पता लगा कर उन्हें सूचना दी। रात में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। हादसे के बारे में अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें