फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: योगी-जयंत के सामने इम्तिहान से पहले बांटे जिम्मेदारियों के पर्चे

विज्ञापन
सहकारी बैंक में भाजपा नेताओं की बैठक में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अन्य : स्र
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी का कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में पश्चिम यूपी में महत्वपूर्ण सीटें गंवाने वाले गठबंधन के लिए विधानसभा चुनाव नया इम्तिहान होंगे।
विज्ञापन

गठबंधन को एकजुट और एकमत रखना, अपने-अपने दलों में भितरघात रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। शीर्ष नेताओं के दौरे से पहले टिकट के दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। नुमाइश मैदान के मंच से सियासी समीकरण स्पष्ट होने शुरू हो जाएंगे।
भाजपा और रालोद नेताओं ने तैयारियों के लिए ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। अलग-अलग रणनीति के अलावा दोनों दलों के मुख्य जनप्रतिनिधि संयुक्त बैठक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

nभाजपा ने सहकारी बैंक में बनाई रणनीति : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के 13 अप्रैल को होने वाले दौरे के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
भाजपा नेताओं ने जिला सहकारी बैंक के सभागार में बैठक की और कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि वृहद रोजगार मेला भी लगेगा, जिसमें युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
सहकारी बैंक अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह, उपसभापति मुकेश जैन, बिजेंद्र मलिक, गन्ना समिति अध्यक्ष शंकर सिंह भोला, निर्भय सहरावत मौजूद रहे।

सहकारी बैंक में भाजपा नेताओं की बैठक में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अन्य : स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें