फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन सहित पूरे बोर्ड को डेढ घंटे तक बनाया बंधक

विज्ञापन
वेतन की मांग को लेकर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामा करते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पालिका सदन को डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन माह से ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से खफा होकर नगर पालिका में जमकर बवाल मचाया। पालिका बोर्ड बैठक के बीच में ही सभासदों की मेजों पर चढ़कर हो हल्ला शुरू कर दिया। डेढ़ घंटे तक पूरे सदन को बंधक बनाए रखा। पालिका के मुख्य गेट को बंद कर चेयरपर्सन को बाहर नहीं निकलने दिया। पुलिस ने चेयरपर्सन को बमुश्किल सुरक्षित निकाला।
मंगलवार को नगरपालिका की बोर्ड बैठक में उस समय भय का माहौल पैदा हो गया, जब 50-60 महिलाओं और युवकों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा करते हुए पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। यही नहीं सभासदों के सामने रखी मेजों पर चढ़कर हो हल्ला शुरू कर दिया। महिला सभासद भय के मारे सदन से बाहर निकल कर चली गईं। कुछ ही देर में इन लोगों ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को घेर लिया। प्रभारी ईओ डॉ रविंद्र राठी पर आरोप लगाया कि उन्होंने आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी से उनका तीन माह का वेतन नहीं दिलाया है। राठी ने कहा कि कंपनी को एक माह के डेमो पर रखा गया था, उससे पालिका को कोई अनुबंध नहीं था। पालिका ऐसे में वेतन किस मद से दे सकती है। कंपनी को गए भी कई साल हो चुके हैं। सफाई कर्मियों का नेतृत्व कर रहे गुरू वाल्मीकि और विजय वाल्मीकि के नेतृत्व में जबरदस्त नारेबाजी की गई। इस बीच चेयरपर्सन ने कहा कि 17 नवंबर को बोर्ड बैठक होगी, आपके चार लोगों का प्रतिनिधि मंडल बोर्ड बैठक में आ सकता है, जो न्याय संगत होगा वह हो जाएगा। सफाई कर्मी नहीं माने और डेढ़ घंटे तक पूरे सदन को बंधक बनाए रखा। चेयरपर्सन ने जब किसी तरह बोर्ड बैठक से बाहर निकलकर पालिका के मुख्य गेट पर पहुंचीं, तो उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया गया, उनके साथ कुछ महिलाओं ने गालीगलौज और अभद्र व्यवहार किया। मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। महिला पुलिस कर्मी भी पहुंच गई। पुलिस की बढ़ती संख्या को देख नेतृत्व कर रहे लोग 17 नवंबर के प्रस्ताव पर राजी हो गए, तब कहीं जाकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और सभासद पालिका प्रांगण से बाहर निकल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी ईओ ने कोतवाली में दी तहरीर
मुजफ्फरनगर। मंगलवार शाम नगर पालिका के प्रभारी ईओ डॉ रविंद्र राठी ने शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए धर्मपुरी निवासी गुरू पुत्र सेवाराम और केशवपुरी निवासी विजय पुत्र सीतू पर 50-60 लोगों के साथ बोर्ड को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाने, गालीगलौज करने और सभासदों को भयभीत करने आदि आरोपों की तहरीर दी। सदन की कार्रवाई को बाधित करने का आरोप लगाया। आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें