फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशंकाओं भरी रही सुबह, शाम तक सब कुछ सामान्य

विज्ञापन
मदीना चौक पर जुमे की नमाज से पहले लोगो से वार्ता करते डीएम,एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जुमे की नमाज को लेकर जताई जा रही सभी आशंकाएं निर्मूल साबित हुई। नागरिकों ने आपसी सौहार्द एवं समझदारी का परिचय दिया और सब कुछ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अफसरों ने भी शांति बनाए रखने के लिए हर कोशिश की। मस्जिदों से शांति और अमन का पैगाम दिया गया। नमाज संपन्न होने के बाद अफसरों और नागरिकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर में 20 दिसंबर को हुए बवाल के एक सप्ताह बाद जुमे की नमाज को लेकर लोग आशंकाओं से घिरे थे। पुलिस-प्रशासन से लेकर आम जन तक शहर के माहौल को लेकर चिंतित रहा। आशंका थी कि जुमे की नमाज के बाद लोग एकत्रित होंगे और प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में कभी दुकानें खुल जाती तो कभी बंद हो जाती। नमाज के बाद स्थिति सामान्य होने लगी और शाम तक बाजार पूरी तरह खुल गया। अफसर दिन भर शहर में निगरानी करते रहे। मीनाक्षी चौक और कच्ची सड़क पर व्यवस्था कड़ी रही। अफसर नागरिकों से शांति बनाए रखने के लिए बात करते रहे। समाज के गणमान्य लोगों को भी साथ लिया गया। दोपहर एक बजे से मस्जिदों में नमाज होनी शुरू हुई। मस्जिदों से शांति व्यवस्था को कायम रखने का संदेश दिया गया। उलमा और मौलाना ने नमाज के बाद सीधे घर अथवा अपने प्रतिष्ठानों पर जाने की अपील की। लोगों ने इस पर अमल भी किया और सब कुछ सामान्य रहा। नमाज पूरी होने के बाद करीब ढाई बजे अधिकारियों और आम जन की स्थिति सामान्य हुई।
मीनाक्षी चौक और कच्ची सड़क बनी रही छावनी
मुजफ्फरनगर। प्रशासन एवं पुलिस ने मीनाक्षी चौक और कच्ची सड़क को छावनी में तब्दील कर दिया था। बृहस्पतिवार रात से ही इन स्थानों पर पुलिस को तैनात कर दिया गया था। इन दोनों स्थानों के अतिरिक्त शिव चौक, नावल्टी चौक, अहिल्या बाई चौक एवं विभिन्न गली-मोहल्लों के मुहाने पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पिछले सप्ताह कच्ची सड़क से ही बवाल की शुरुआत हुई थी और मीनाक्षी चौक पर भीड़ ने जमकर उपद्रव मचाया था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें