फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मोरना शुगर मिल पर डाला ताला 

Sat, 03 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शुगर मिल अधिकारियों को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना शुगर मिल से संबंधित किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सामने प्रदर्शन कर तालाबंदी की। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू नेता सर्वेंद्र कुमार उर्फ मिंटू, डायरेक्टर विकास रहमतपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं सहित किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति के कार्यालय की तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


भाकियू नेताओं ने बताया कि मोरना मिल क्षेत्र के गांव सीकरी, मजलिसपुर तौफीर, बिहारगढ, नन्हेड़ा, शुक्रताल के गांवों के गन्ना क्रय केन्द्रों से जुड़े हजारों किसानों का भारी शोषण किया जा रहा है। खाईखेड़ी चीनी मिल ने अब तक केवल फरवरी तक भुगतान किया है तथा प्रति क्विंटल 50 रुपये भी शेष रोक लिए हैं। जिस कारण क्षेत्र के किसान त्रस्त हैं।

26 अगस्त को समिति की मीटिंग में मौन रूप से एक प्रस्ताव पारित कर दोबारा नये सीजन के लिए इन क्रय केन्द्रों को खाईखेड़ी मिल से जोड़ दिया गया, ऐसी जानकारी मिलने पर भाकियू के तेवर उग्र हो गए। शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने समिति के पदाधिकारियों को आडे़ हाथों लिया। 
विज्ञापन


समिति की चेयरमैन कुसुमलता के पति देवेंद्र सिंह व समिति सचिव यशपाल ढाका ने जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव से फोन पर वार्तालाप कर अगली मीटिंग को सात सितंबर को होने, क्रय केंद्रों को खाईखेड़ी चीनी मिल से हटाने का आश्वासन दिया। मौके पर भाकियू नेता योगेश शर्मा, दारासिंह, राजीव, कालू डेलीगेट, शोभा, प्रवेंद्र, सरदार कुलविंदर, कुलवंत सिंह, अशोक डेलीगेट, अनुज, शिवकुमार, धर्मवीर, रोहिताश्व नन्हेड़ा आदि सहित गांव सीकरी, नन्हेडा, धीराहेडी, तौफीर, शुक्रताल, रहमतपुर के किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें