मोरना मिल ने किसानों को सम्मानित किया
मोरना। गणतंत्र दिवस पर मोरना क्षेत्र के उन्नतशील किसानों को मोरना मिल ने सम्मानित किया। मिल कर्मचारी सहित क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने ध्वजारोहण में भाग लिया।
दि गंगा किसान चीनी मिल प्रबंधक हर्षवर्धन कौशिक ने कहा कि देश का किसान खुशहाल होगा, तो देश की आर्थिक ताकत बढ़ेगी। किसान अन्नदाता होने के साथ सामाजिक, आर्थिक और ईमानदारी का प्रतीक है, इनका सम्मान करना हम सभी का फर्ज है। इस मौके पर ध्वजारोहण किया गया। मोरना क्षेत्र के भोपा से धर्मपाल राठी, मदन सिंह, हरेंद्र सिंह, रेशपाल, पंकज चौधरी, राकेश कुमार आदि को शॉल ओढ़ाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालक मंडल स्नेहलता, कमलेश, सुधीर कुमार, अरुण कुमार, ब्रजपाल, मोहम्मद सालिम, कंवरपाल, सूरजपाल, मनोज, रेणू, रजत, मोरना ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, संघ डायरेक्टर देवेंद्र सिंह, अजय कुमार चेयरमैन, मुमताज अली पूर्व चेयरमैन को भी सम्मानित किया गया। एसएस सिंह, एसके सिंह, अवधेश कुमार सीसीओ, एके सिंह, शशिकांत यादव, ऋषिपाल सिंह, मुकेश वर्मा आदि ने सहयोग किया।