फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तथ्यों के विश्लेषण में उलझे, आधे से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
आर्य समाज रोड स्थित डीएवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रवेश प्रक्रिया से गुजरते अभ्यर्थी स्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार को जिले में 23 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग राज्य एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 हुई। इसमें जिले में पंजीकृत अभ्यर्थियों में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में पंजीकृत 10366 अभ्यर्थियों में से 3977 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 6389 ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में 3911 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 6455 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल दोनों पाली में 6389 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चली। परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। गहन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिला। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने टीम के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर की व्यवस्था की जांच की।
जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचैंडा में यूपीपीसीएस की परीक्षा में पंजीकृत 382 में से 136 अभ्यर्थियों ने शिरकत की। दूसरी पाली में 134 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा प्रभारी लोकेश कुमार और परीक्षा सहायक अजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों को गहन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। केंद्र पर व्यवस्थापक के रूप में राजीव कुमार गुप्ता और दीपचंद मौजूद रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम निकिता शर्मा और स्टेटिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार मित्तल ने निरीक्षण किया। परीक्षा सहयोगी के रूप में संजीव कुमार और प्रिया धीमान ने सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें