आज दौड़े मुरादाबाद के युवा
अधिकारियों के अनुसार गुरुवार सुबह सेना की भर्ती में मुरादाबाद सदर, नौगांवसादात और धनौरा क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। आधी रात के बाद उन्हें स्टेडियम में प्रवेश मिलना शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: UP: होटलों में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने 22 प्रेमी जोड़े और तीन महिलाओं को पकड़ा, ऐसे चलता था ये धंधा
भर्ती में खेल कराने वाले तीन संदिग्ध दबोचे
अग्निवीर भर्ती परीक्षा में खेल कराने का झांसा देकर युवाओं के साथ ठगी करने वाले तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपी युवकों को सेना में भर्ती कराने और फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने के नाम पर रुपये ऐंठने की कोशिश कर रहे थे। इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है। सेना के अधिकारी भी गोपनीय तरीके से मामले की जांच में जुटे हुए हैं।