फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनिका बेदी और राखी सावंत ने जलवे बिखेरे

Mon, 24 Oct 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुुति देतीं राखी सावंत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्रियों मोनिका बेदी और राखी सावंत ने देर रात तक धमाकेदार नृत्य प्रस्तुतियां देकर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। दोनों ने अनेक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मोनिका और राखी के डांस पर लोग जमकर झूमते रहे। दर्शकों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


गांधी कालोनी में शनिवार रात एक शाम-देश के नाम कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार मोनिका बेदी और राखी सावंत ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दोनों ने अनेक गीतों पर नृत्य कर दर्शकों को खूब थिरकाया। दोनों ने देर रात को अपनी प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व मुंबई से आकृति नागपाल और मनीषा समेत एक दर्जन कलाकारों ने दर्शकों  का भरपूर मनोरंजन किया। देशभक्ति और अन्य फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां घंटों तक जारी रहीं। 

इस अवसर पर एजाज खान, हास्य कलाकार अहसान कुरैशी,  दीपक राजा, नवाब पंजाबी, कंचन किरण मिश्रा, रियाज इंडियन, जीनत परवीन ने शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में भारी भीड़ ने जमकर लुत्फ उठाया। भीड़ का नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें