फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनालिसा ने किया सनातन धर्म से विश्वासघात : यशवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचकर प्रसिद्ध होने वाली मोनालिसा ने केरल में फरमान खान नाम के मुस्लिम युवक से शादी की है। इसका बघरा योग आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि युवती ने सनातन धर्म से विश्वासघात किया है।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि युुवक को सनातन धर्म के लोग प्रदेश में नही घुसने देंगे। यदि युवती वापस नही आई तो आरोपी युवक के बागपत के गांव पलड़ा में परिवार को सनातन धर्म के लोग घेर लिया जाएगा।

मोनालिसा की शादी के बाद सनातन धर्म के लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार को स्वामी यशवीर महाराज ने कड़ा बयान दिया। जिस मंदिर में इन लोगों ने शादी की है उस मंदिर के पुजारी पर भी सर्वप्रथम कार्रवाई होनी चाहिए। पुजारी ने युवक को मंदिर में कैसे घुसने दिया है।
विज्ञापन

युवती के परिजनों को इस शादी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। पूरे सनातन धर्म के लोग उनके साथ है। युवती ने सनातन धर्म और प्रयागराज जैसे पवित्र स्थान को भी कलंकित किया है। शादी एक झूठ भी हो सकती हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें