फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती को निकाह का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कई साल शारीरिक शोषण करने के बाद निकाह से इंकार कर दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी सगाई मोहल्ले के ही एक युवक से हुई थी। पीड़िता के अनुसार, सगाई होने के करीब छह माह बाद युवक ने दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी तीन साल से अधिक समय तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवक की छोटी बहन की शादी आगामी 19 मार्च को देहरादून से आनी है, जिसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को वह अपने परिजनों के साथ युवक से खुद की शादी की बात करने उसके घर गई थी। आरोप है कि युवक ने निकाह से इंकार कर दिया। विरोध पर गाली-गलौज की और भगा दिया। पुलिस ने आरोपी आसिफ उर्फ मोनू पुत्र नूर इलाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें