फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्षेत्र में मोहर्रम पर शांति भंग करने पर जेल

Tue, 04 Oct 2016 03:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कोतवाली में शिया-सुन्नी समाज की बैठक लेते एसएसपी दीपक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के गांव चितौड़ा में मोहर्रम पर माइक बजाने को लेकर पिछले कई वर्षों से शिया और सुन्नी समुदाय में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एसएसपी दीपक कुमार ने दोनों समुदाय की कोतवाली में बैठक ली, जिसमें पूर्व समझौते के अनुसार ही मोहर्रम निकालने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन


गांव चितौड़ा में शिया व सुन्नी समुदाय में इमामबाड़े में माइक बजाने को लेकर दोनों समुदाय आमने सामने रहते हैं तथा दोनों ही एक दूसरे के धर्म स्थलों पर माइक बजाने नहीं देते। 2013 में मोहर्रम के जुलूस में माइक बजाने को लेकर एक समझौता हुआ। जिसमें दोनों पक्षों ने धार्मिक कार्यक्रमों में छोटा माइक बजाने पर सहमति बनी। 

रविवार को सुन्नी समुदाय ने मदरसे में बैठक कर प्रशासन द्वारा शिया समुदाय के मोहर्रम में माइक बजाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। सोमवार को एसएसपी दीपक कुमार, एसपी देहात राकेश कुमार जौली ने दोनों पक्षों की कोतवाली में बैैठक बुलाकर कड़े शब्दों में कहा कि गांव की शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में सीओ एसके एस प्रताप, एसडीएम उमेश चंद मिश्र, इंस्पेक्टर पीपी सिंह, मौलाना नजर मोहम्मद, कांग्रेस नेता अब्बास अली खां, पूर्व प्रधान सुभानी, गुलाम अली, रहीम जैदी, इरशाद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें