फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खूब चमके मोहित...आखिरी मुकाबले में सचिन को किया बोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में जिंबाबवे को धराशायी करने वाले रोहाना कलां के गेंदबाज मोहित शर्मा अब मैदान पर नहीं दिखेंगे। आखिरी रणजी ट्रॉफी में सचिन तेंदुलकर को बोल्ड कर सुर्खियां बटोरी। ढलान पर पहुंचे कॅरियर में गुजरात टाइटंस के लिए शानदार गेंदबाजी कर चर्चा में रहे।
विज्ञापन

मूल रूप से रोहाना कलां के रहने वाले मोहित शर्मा का परिवार फरीदाबाद में जाकर बस गया। हरियाणा के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेले। साल 2013 से 2015 तक वह टीम इंडिया का हिस्सा रहे। 26 एकदिवसीय मुकाबलों में 31 विकेट लिए। आठ टी-20 मुकाबलों में छह विकेट मिले। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सफर सिर्फ दो साल का रहा लेकिन अपनी स्विंग गेंदबाजी के दम पर पहचान बनाई।
दो साल पहले आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई तो मोहित शर्मा ने ही कमाल किया था। मुंबई के पांच विकेट झटककर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया था। मोहित शर्मा ने 2013 में भारतीय टीम की ओर से जिंबाब्वे के खिलाफ पहला मैच खेला। साल 2015 तक वह टीम इंडिया का हिस्सा रहे, लेकिन इसके बाद चोट की वजह से बाहर हो गए। इसके बाद उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन

हरियाणा जाकर बस गया परिवार
मोहित के पिता महिपाल शर्मा ने रोहाना कलां के अमृत इंटर कॉलेज से बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद मेरठ से आईटीआई का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद फरीदाबाद की फैक्टरी में नौकरी की। मोहित की मां सुनीता शर्मा सहारनपुर जिले के गांव अंबेहटा की रहने वाली हैं। परिवार पहले बल्लभगढ़ रहा और वर्तमान में फरीदाबाद में रह रहा है। टीम इंडिया में चयन होने के बाद परिवार गांव आया था।
धोनी की पसंद रहे, चेन्नई के लिए खेले
मोहित शर्मा ने आईपीएल की शुरूआत के तीन सीजन पंजाब के लिए खेले थे, लेकिन इसके बाद वह लंबे समय तक चेन्नई की टीम में रहे। उन्हें बेहतर मौके नहीं मिले और फिर गुजरात की टीम ने उन्हें चुना। 2019 में चेन्नई ने पांच करोड़ में खरीदा था।
134 विकेट के साथ 17वें स्थान पर
आईपीएल इतिहास में मोहित शर्मा ने 134 विकेट लिए। सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में वह 17वें स्थान पर है। क्रिकेट मोहम्मद शमी फिलहाल उनसे एक विकेट पीछे चल रहे हैं। वह सात साल तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट का हिस्सा रहे। साल 2018 के बाद उन्हें हरियाणा के लिए मैच नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें