फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित हत्याकांड : दस रुपये के लिए ले ली थी दोस्त की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहित हत्याकांड : दस रुपये के लिए ले ली थी दोस्त की जान
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव बरूकी निवासी मोहित की गांव गादला में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। शराब पीते समय महज दस रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने अपने ही दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी मोहित मुजफ्फरनगर की एक फैक्टरी में काम करता था। 30 जून की रात मोहित को उसके तीन दोस्त गगन, गजेंद्र व अमित त्यागी घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। अगले दिन एक जुलाई की सुबह गांव गादला में शराब ठेके के पास मोहित का शव पड़ा मिला, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटकर हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मोहित के पिता गंगाराम ने मामले में बेटे को घर से बुलाकर ले जाने वाले उसके तीनों दोस्तों के खिलाफ ही हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गगन व अमित त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी गजेंद्र फरार था। सोमवार को पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी गजेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे शराब पीने के लिए ही मोहित को घर से बुलाकर लाए थे। गादला में शराब ठेके पर शराब पीते समय मोहित ने उनसे दस रुपये की मांग की, जिसे लेकर चारों दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने अपने ही दोस्त मोहित की पीट-पीटकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामूली विवाद में मोहित की हत्या उसी के दोस्तों ने पीट-पीटकर की थी। तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें